ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ नजर आए दीपिका-रणबीर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, वायरल हो रहा है वीडियो

एक समय था जब एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। दीपिका ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। पिछले साल उनके बेटी दुआ हुई जो अब एक साल की हो चुकी है। दूसरी ओर, रणबीर ने साल 2022 में आलिया भट्ट को अपना जीवनसाथी बना लिया। उनके भी एक बेटी राहा है जो नवंबर में 3 साल की हो जाएगी। बहरहाल अभी हम रणबीर और दीपिका का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दोनों को कई सालों पहले हुए ब्रेकअप के बाद आज शनिवार (4 अक्टूबर) की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया।

वे डेशिंग अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक-दूसरे को हग भी किया। उनकी साथ में कार्ट में बैठे हुए की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका को स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया। दीपिका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने जिप-अप कॉलर वाली जैकेट और चौड़े पैरों वाली पिनस्ट्राइप ट्राउजर वाला ग्रे को-ऑर्ड सेट कैरी किया हुआ था।

उन्होंने इस लुक को बड़े ब्लैक सनग्लासेस, छोटे हूप इयररिंग्स और एक स्लीक बन के साथ कंप्लीट किया। दूसरी ओर, रणबीर एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री लेते दिखे। इस दौरान रणबीर ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था और वे काफी डैशिंग लग रहे थे। रणबीर ने ब्लैक कैप और सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। उन्होंने पैपराजी का अभिवादन भी किया।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी 3 फिल्मों में साथ कर चुकी है काम

दीपिका और रणबीर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देखेंगे कि एयरपोर्ट के अंदर वे एक-दूसरे को कार्ट में बैठे-बैठे ही हग करते हैं और बातचीक करने लगते हैं। इसके बाद गाड़ी आगे निकल जाती है। अब ऐसे में एक सवाल लोगों के मन में है कि एयरपोर्ट पर दोनों का यूं अचानक मिलना एक संयोग है या फिर दोनों किसी फिल्म की शूटिंग के लिए कहीं जा रहे हैं। हो सकता है फैंस को उन्हें बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखने का मौका मिले। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है।

इस पर सोशल मीडिया यूजर भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “रणबीर और दीपिका लंबे समय के बाद मिले।” दूसरे ने लिखा, “उसने उसको हाथ हिलाकर रोका।” तीसरे ने लिखा, “लग रहा है घूमने जा रहे हैं।” चौथे ने लिखा, “सुरक्षाकर्मियों ने पहचान के लिए चश्मा उतारने को क्यों नहीं कहा? नियम तो सिर्फ आम आदमियों के लिए हैं ना?” बता दें दीपिका और रणबीर अब तक तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वे सबसे पहले साल 2008 में ‘बचना ऐ हसीनों’, फिर ‘ये जवानी है दीवानी’ (2013) और बाद में ‘तमाशा’ (2015) में साथ नजर आए थे।