बादशाह के गाने 'पानी पानी' पर चिंकी और मिंकी ने किया धांसू डांस, 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

द कपिल शर्मा शो आने के बाद जुड़वा बहनें सुरभि और समृद्धि जिन्हें हम च‍िंकी और म‍िंकी के नाम से जानते हैं अपने चुलबुले अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हू-ब-हू एक जैसी दिखने वाली ये दोनों बहने अपने मजेदार अंदाज के लिए मशहूर हैं और दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों आए दिन अपने यूट्यूब चैनल पर डांस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
इसी क्रम में च‍िंकी और म‍िंकी ने मशहूर रैपर बाहशाह के नए गाने 'पानी पानी' पर जबरदस्त डांस कर लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनका यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को उनके डांस के स्टेप्स भी बेहद पसंद आ रह हैं। यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस डांस वीडियो को अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। तो आइए देखते है दोनों का डांस वीडियो...
बता दें, च‍िंकी और म‍िंकी अपने मजेदार अंदाज के ल‍िए जानी जाती हैं। ये दोनों बहनें द‍िखने में हू-ब-हू एक जैसी तो हैं ही लेकिन इनका बोलने का अंदाज भी ब‍िलकुल एक जैसा है। आलम ये है क‍ि कई बार लोग धोखा खा जाते हैं क‍ि भई, च‍िंकी कौन है और म‍िंकी कौन।