इन 5 धुआंधार बल्लेबाजों ने लगाए अब तक के सबसे लम्बे छक्के

फिटनेस में सुधार और क्रिकेट के उपकरणों के आधुनिकीकरण की वजह से आज हमे लंबे लंबे छक्के देखने मिलते हैं। पहले छक्का मारना केवल सिमा रेखा के ऊपर से गेंद को पार करवना होता था। लेकिन आज के योद्धाओं के लिए तो गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजना ही छक्का मारना होता है। लंबे छक्कों के लिए सिमित ओवर के खेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। टेस्ट मैच अपने डिफेन्स के लिए जाने जाते थे। वहीँ सिमित ओवर के खेलों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होड़ लगी रहती है। इसी कारण खिलाडी सिमित ओवर में दमदार स्ट्रोक लगते हैं।

पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट के आने के बाद से क्रिकेट में बल्लेबाज अक्सर बड़े हिट लगाने की कोशिश में रहते हैं और इन्हीं बिग हिट्स की वजह से कई बार बल्लेबाज के बैट से गेंद इतनी दूर निकल जाती है कि उसका अता-पता भी नहीं चलता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन खिलाडियों के बारे में जिन्होंने इतने लम्बे छक्के मारे की गेंद स्टेडियम के बाहर जाती दिखी।

* अल्बर्ट ट्रॉट :
अल्बर्ट ट्रॉट18वीं शताब्दी के दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए खेले। अल्बर्ट ने एक ऐसा छक्का मारा था जो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राऊंड के पवेलियन को ही पार कर गया था। कहा जाता है कि विश्व क्रिकेट इतिहास का यह सबसे लंबा छक्का था। एक सदी बीत जाने के बाद भी इतने लंबे छक्का का रिकॉर्ड अभी तक टूट नहीं पाया है।

* युवराज सिंह :
इस पल को कोई भी भारतीय प्रशंसक कभी नहीं भूल सकता। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे 2007 के T20 विश्व कप में इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए भारत के युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे। युवराज सिंह बड़ी निर्दयता से ब्रॉड की गेंदों को स्टेडियम से बाहर पहुंचाते रहे। पांच गेंदों पर छक्के जड़ने के बाद उन्होंने छठे गेंद को स्टेडीयम के बाहर डरबन हाईवे पर पहुंचा दिया था।

* कोरे-एंडरसन :
वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर रखने वाले कोरे एंडरसन ने साल 2014 में भारत के ईशांत शर्मा की गेंद पर 120 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था। ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी।

* क्रिस गेल :
क्रिस गेल की बल्लेबाज़ी के बारे में सभी जनता है, खासकर वें दुर्भाग्यपूर्ण गेंदबाज़ जो गेल के सामने गेंदबाज़ी करते हैं। इस जमैकन खिलाडी ने ढेर सारे छक्के मारे है, लेकिन सबसे लंबा वाला ओवल में 2009 वर्ल्ड T20 टूर्नामेंट में मारा था। ऑस्ट्रेलिया के 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज का स्कोर 44-0 हो गया था। ब्रेट ली की गेंद पर गेल ने गेंद को विकट के स्क्वायर की ओर उठा दिया। डेविड लॉयड की कमेंट्री के मुताबिक गेंद उड़ती हुई दर्शकों के ऊपर से आर्कबिशप टेंशन स्कूल कि ओर चली गयी।

* एम एस धोनी :
ये छक्का धोनी ने साल 2011-12 में सीबी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में जड़ा था। ये छक्का लॉन्ग ऑफ की दिशा में मारा गया था जो उस स्टेडियम की काफी बड़ी बाऊंड्री थी। लेकिन धोनी के इस छक्के ने आसानी से उस बाउंड्री को पार करते हुए पूरे 112 मीटर की दूरी तय की थी।