भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। रैना अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले रैना अब स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। आईपीएल में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने की वजह से रैना तमिलनाडु में बेहद लोकप्रिय हैं। वे जल्द ही एक तमिल फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें कॉलीवुड में आने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हैलो रैना भाई, कॉलीवुड में स्वागत है।”
दूसरे ने कहा, “ये कॉलीवुड पर राज करने आए हैं।” रैना जिस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं, वो ड्रीम नाइट स्टोरीज (DKS) प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। प्रोडक्शन हाउस ने एक टीजर वीडियो जारी कर रैना की कास्टिंग की आधिकारिक घोषणा की है। वीडियो में रैना को क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनके फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल फिलहाल रिवील नहीं किया गया है। टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी क्रिकेट के इर्द-गिर्द हो सकती है।
फिल्म के डायरेक्टर लोगन हैं और इसका निर्माण श्रवण कुमार कर रहे हैं। ये DKS प्रोडक्शन की पहली फिल्म होगी। फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट में तमिल सिनेमा के बड़े नाम पहुंचे थे। प्रोमो में एक आदमी शोर-शराबे के बीच क्रिकेट मैदान में चलता नजर आ रहा है। फिर रैना की साइड प्रोफाइल की झलक मिलती है। उन्होंने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, “चिन्ना थाला सुरेश रैना का स्वागत करें, जो ‘प्रोडक्शन नंबर 1′ का हिस्सा हैं।”
बता दें कि रैना के फैंस उन्हें प्यार से ‘चिन्ना थाला’ कहते हैं, क्योंकि वे आईपीएल फ्रेंचाइजी से लंबे वक्त तक CSK से जुड़े रहे हैं। रैना ने एक्स पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क्रिकेट फील्ड से कॉलीवुड फ्रेम तक, चेन्नई का जुनून मेरे साथ है। ड्रीम नाइट स्टोरीज के साथ नई जर्नी शुरू करने पर रोमांचित हूं।”
गुरु-शिष्य के बीच रिश्ते की फिल्म 5th September सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीजKSM फिल्म प्रोडक्शंस ने आज रविवार (6 जुलाई) को फिल्म 5th September का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक दिल छू लेने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो न केवल खेल की भावना बल्कि जीवन बदलने वाले मेंटर्स की अहमियत को भी दर्शाती है। फिल्म 18 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में फर्स्ट फिल्म स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज होगी। फिल्म कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा निर्देशित और निर्मित है।
ट्रेलर की शुरुआत एक इमोशनल क्लासरूम सीन से होती है, जिसमें अधूरे सपनों, पछतावों और एक गुरु-शिष्य के बीच के अनकहे रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाया गया है। जल्द ही कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है जहां एक सच्चा मार्गदर्शक, एक टूट चुके इंसान को फिर से जीने की राह दिखाता है। डायरेक्टर कुनाल ने कहा कि मैंने खेल को सिर्फ एक पृष्ठभूमि के रूप में चुना है, असल में यह फिल्म भावना, क्षति और एक मेंटर के माध्यम से दोबारा विश्वास पाने की कहानी है।
फिल्म एक ऐसे पूर्व खिलाड़ी की कहानी है, जो अपने अतीत से जूझ रहा है और एक नई पीढ़ी के साथ जीवन का उद्देश्य फिर से खोजता है। एक्टर संजय मिश्रा एक भावनात्मक रूप से टूटे हुए पूर्व एथलीट और अब शिक्षक की भूमिका में हैं, जबकि विक्टर बनर्जी अपने गंभीर और प्रभावशाली अभिनय से कहानी में गहराई लाते हैं। फिल्म में बृजेंद्र काला, अतुल श्रीवास्तव, दीपराज राणा, कविन दवे, किरण दुबे, सारिका सिंह, गायत्री भार्गवी, मलिहा मल्ला, ऋषभ खन्ना और कुनाल अहम भूमिका में नजर आएंगे।