2023 में सुदीप्तो सेन ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का कारोबार किया और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। अब सुदीप्तो सेन फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वे ग्रामीण इलाकों में आयोजित पारंपरिक मेलों और त्यौहारों के माध्यम से फैले तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और खतरनाक रस्मों को पर्दे पर उतार रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम है ‘चरक’, जिसका हाल ही में जारी ट्रेलर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में तंत्र-मंत्र, अघोरियों, मानव बलि और अंधविश्वास के अंधकारमय पहलुओं को उजागर किया गया है।
ट्रेलर की कहानी: रहस्यमयी गायब बच्चे और तंत्र का साया‘चरक’ के ट्रेलर की शुरुआत ही गांव में बच्चों के रहस्यमयी गायब होने से होती है। एक माता-पिता अपने लापता बच्चे के लिए पुलिस से मदद मांगते हैं। वहीं जंगल में कुछ अघोरी बाबा तंत्र-मंत्र की रहस्यमयी क्रियाएं करते दिखाई देते हैं। ट्रेलर में आगे गांव के चरक मेले को दिखाया गया है, जो अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं से घिरा हुआ है। इस मेले के प्रति गांव वालों की आस्था गहरी है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ट्रेलर का माहौल और डार्क और डरावना होता जाता है। और सवाल उठता है—ये बच्चे आखिर कहां गायब हो रहे हैं? क्या चरक मेले का इनके गायब होने से कोई संबंध है? ट्रेलर पूरी तरह से रहस्य और सस्पेंस से भरा हुआ है।
तांत्रिक दुनिया की अनसुलझी गुत्थियां‘चरक: फेयर ऑफ डेथ’ का ट्रेलर तंत्र-मंत्र की दुनिया के रहस्यों और अनदेखे पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करता है। इसमें अघोरियों की विचित्र प्रथाओं से लेकर बलि देने की पारंपरिक रस्मों तक को दिखाया गया है। चरक मेला केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसमें खतरनाक और रहस्यमयी रस्में भी शामिल हैं। इसे मनोकामनाओं की पूर्ति का माध्यम भी माना जाता है।
सीबीएफसी की प्रारंभिक आपत्तिफिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु को देखते हुए शुरुआत में सीबीएफसी ने आपत्ति जताई थी। लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग और उच्च समीक्षा पैनल की सिफारिश के बाद कुछ बदलावों के साथ इसे रिलीज की मंजूरी मिल गई।
कलाकार और निर्माणफिल्म में अंजली पाटिल, शशि भूषण, साहिदुर रहमान, सुभ्रत दत्ता, शंखदीप और शौनक श्यामल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण धवल जयंतीलाल गडा और सिपिंग टी सिनेमा ने सुदीप्तो सेन प्रोडक्शंस के सहयोग से किया है।
‘चरक’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक रहस्यमयी, सस्पेंस और डरावना अनुभव देने का वादा करती है।