नेटफ्लिक्स का सुपरहिट शो 'ब्रिजर्टन' 2020 से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। अब तक इसके तीन सीज़न आ चुके हैं, जो हर बार शानदार सफलता हासिल कर चुके हैं। इस बार फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि 'ब्रिजर्टन' का चौथा सीज़न आखिरकार रिलीज़ डेट के साथ सामने आ गया है। सोमवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने शो की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा करते हुए एक नया टीज़र भी जारी किया, जिससे फैंस को इस सीज़न की झलक देखने को मिली। पिछले सीज़न की तरह, इस बार भी सीज़न 4 दो भागों में रिलीज़ होगा। आइए जानते हैं कब और कैसे देख सकते हैं नेटफ्लिक्स पर यह मचअवेटेड सीरीज़।
'ब्रिजर्टन' सीज़न 4 की रिलीज़ डेटनेटफ्लिक्स ने आधिकारिक रूप से ब्रिजर्टन सीज़न 4 की रिलीज़ तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फेमस ड्रामा सीरीज़ 2026 की शुरुआत में दर्शकों के सामने दो हिस्सों में पेश की जाएगी। नए टीज़र के मुताबिक, सीज़न 4 में कुल आठ एपिसोड होंगे। पहले चार एपिसोड 29 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होंगे, जबकि बाकी चार एपिसोड 26 फ़रवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे। टीज़र के कैप्शन में लिखा गया है:
क्या हम इस मौके का फायदा उठाते हैं या समाज के रहस्यों में खुद को और गहराई से दफनाते हैं? जल्द ही पता चलेगा... ब्रिजर्टन सीज़न 4 दो भागों में आएगा। भाग 1: 29 जनवरी; भाग 2: 26 फ़रवरी।
टीज़र में बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) को हॉलवे की सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाया गया है, जहां वह लगभग सिल्वर लेडी से टकरा ही जाता है। इसके बाद लेडी ब्रिजर्टन की शानदार मस्केरेड बॉल में उसका परिचय उससे कराया जाएगा। इस नए किरदार का नाम सोफी बेक (येरिन हा) है, जो घर की मालकिन अरमिन्टा गन (केटी लेउंग) के लिए नौकरानी का काम करती है।
ब्रिजर्टन सीज़न 4 की कहानीऑफिशियल सिनॉप्सिस के अनुसार, ब्रिजर्टन सीज़न 4 का मुख्य फोकस छोटे बेटे बेनेडिक्ट पर रहेगा। अपने बड़े और छोटे भाइयों की खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी के बावजूद, बेनेडिक्ट घर बसाने से कतराता है। लेकिन उसकी जिंदगी बदल जाती है जब उसे अपनी मां की मस्केरेड बॉल में एक आकर्षक सिल्वर लेडी से मुलाकात होती है।
इस सीज़न में दर्शकों को बेनेडिक्ट और सोफी की रोमांटिक कहानी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कुछ नए किरदार भी सीज़न 4 में जुड़ेंगे, जो कहानी में नए ट्विस्ट और रोमांच जोड़ेंगे।