मलाइका अरोड़ा ने शेयर की मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें, फैंस ने पूछा- अर्जुन जी कहां हैं?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस साल दिवाली पर धर्मशाला पहुंचे है। दोनों के साथ करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी है। धर्मशाला से इन सभी के कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने परिवार के साथ धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नजर आए। वहीं, रविवार को मलाइका ने अपनी फोटोज शेयर कीं, जहां वे मॉर्निंग वॉक करती दिखीं। तस्वीरों में मलाइका कैजुअल लुक में दिख रही हैं। मलाइका ने ग्रीन कलर का ट्रैकसूट पहन रखा है। इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- The path less travelled...quiet,serene mornings. जैसे ही मलाइका ने ये फोटो शेयर की फैंस के कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने मलाइका से अर्जुन कपूर के बारे में पूछा। वहीं दूसरे शख्स का कहना है कि मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन जी कहां हैं?

बता दें, सैफ और अर्जुन धर्मशाला में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए दोनों एक्टर्स के साथ उनके पार्टनर भी धर्मशाला में हैं। चारों सेलेब्स ने धर्मशाला में दिवाली सेलिब्रेट की। करीना कपूर ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो भी शेयर की हैं।

बता दें, मलाइका-अर्जुन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से हैं। दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तबसे वे अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं।