ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बची विधा बालन, शख्स के हाथ में आया साड़ी का पल्लू और...; देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी सूझ-बूझ से खुद को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लिया। अभिनेत्री अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ गुनीत मोंगा और सनी कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची थीं। जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विद्या बालन खूबसूरत फ्लोरल साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं सिद्धार्थ रॉय कपूर ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों जैसे ही फोटोज क्लिक कराने के लिए आगे बढ़ते हैं, एक अजीब घटना कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल, जैसे ही विद्या और सिद्धार्थ आगे बढ़ते हैं, बगल से गुजर रहा एक शख्स विद्या की साड़ी का पल्लू पकड़ लेता है। हालांकि, विद्या तुरंत अपना पल्लू पकड़ती हैं और अपनी ओर खींच लेती हैं। इसमें सिद्धार्थ भी उनकी मदद करते हैं। वीडियो से पता चलता है कि दोनों सामने से जा रहे शख्स को पहचानते थे।

वीडियो में जहां विद्या आगे बढ़ती हैं और पैपराजी की ओर देखकर मुस्कुराती हैं, वहीं सिद्धार्थ रॉय कपूर इस शख्स को ग्रीट करते नजर आते हैं, जो बाद में विद्या की साड़ी का पल्लू पकड़ लेता है। यह देखकर, सिद्धार्थ हैरान रह जाते हैं। अचानक उनके हंसते-मुस्कुराते चेहरे के भाव भी बदल जाते हैं। वीडियो से जाहिर होता है कि दोनों अचानक हुई इस घटना से हैरान हो जाते हैं। विद्या अपनी साड़ी ठीक करती हैं और इसके बाद मुस्कुराते हुए पोज भी देती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में कई यूजर विद्या के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।