‘मेरा दिल ये पुकारे आ जा…’ गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग इस गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में उर्वशी रौतेला ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे ब्राइट येलो सूट में नजर आ रही हैं। वे पहाड़ियों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं और नीचे की तरफ चीड़ के पेड़ नजर आ रहे हैं। वे कुछ उदास-सी दिख रही हैं और पीछे गाना चल रहा है, ‘मेरा दिल ये पुकारे आ जा…’। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए यही कैप्शन भी डाला है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'बांग्लादेश में है अभी'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो बांग्लादेश के साथ टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। सॉरी अभी नहीं आ पाएगा'। ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
बता दें कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। उर्वशी ने काफी दिनों तक सस्पेंस रखने के बाद कहा था कि वे साउथ स्टार राम पोथिनेनी को ही ‘आरपी’ के तौर पर जानती हैं।