सुशांत के फैन्स को पसंद नहीं आया रणवीर सिंह का ये ऐड, ट्विटर पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन्स ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के नए बिंगो मैड एंगल्स (Bingo Mad Angles) एड को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। रणवीर के इस ऐड पर आरोप लगा है कि इसमें सुशांत का मजाक बनाने की कोशिश की गई है। ऐड में रणवीर सिंह से उनके रिश्तेदार बार-बार उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। मैड एंगल्स खाने के बाद रणवीर बहुत सारी भारी-भरकम साइंटिफिक टर्म्स बोल कर अपने रिश्तेदारों के होश उड़ा देते हैं। अब सुशांत के फैन्स का आरोप है कि सुशांत इकलौते अभिनेता थे जिनकी विज्ञान को लेकर इतनी ज्यादा रुचि और रुझान था। एक यूजर ने लिखा- मित्रमंडल में एलियन्स की फीलिंग मैच करनी है। इन वाक्यों से तुम्हारा क्या मतलब है?

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मिस्टर कार्टून रणवीर सिंह के साथ इस एड को नीचे गिराओ। ये सीधे तौर पर हमारे सुशांत को निशाना बनाने के लिए है।'

लोगों ने ये एड नहीं हटाने पर अंजाम भुगतने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, 'देखो किस तरह रणवीर सिंह और बिंगो मिलकर हमारे सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बना रहे हैं।'

इस तरह के तमाम ट्वीट बिंगो और रणवीर सिंह को निशाना बनाते हुए किए गए हैं जिसके बाद अब बिंगो ने इस एड से डिसलाइक बटन (Dislike Button) हटा दिया है।