सनी लियोनी का स्पेशल मास्क, सुरक्षा के साथ-साथ मेकअप का भी रखता है ख्याल

एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) मुंबई वापस आ गई हैं। मुंबई आते ही वो काम में जुट गई हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सनी ने अपने मास्क की फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो शेयर करते हुए सनी ने बताया कि वो कैसे खुद को सुरक्षित रख रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अपना मेकअप खराब होने से कैसे बचा रही हैं। सनी का यह मास्क फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है।

फोटो में सनी लियोनी ट्रांसपेरेंट मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इस मास्क ने उनके नाक, मुंह सब अच्छे से कवर किया हुआ है। और ये मास्क उनके लिप्स को टच भी नहीं हो रहा है, जिससे उनकी लिपस्टिक खराब नहीं हो रही है। साथ ही उनका मेकअप क्लियरली दिख भी रहा है। मास्क लगाने के बाद भी उनका मेकअप खराब नहीं हो रहा है। इससे उन्हें पूरी प्रोटेक्शन मिल रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा- बिना मेकअप खराब किए हुए शॉट्स के बीच सुरक्षित।

फोटो में वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ओपन हेयर रखे हैं। उन्होंने डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है।

सनी को बॉलीवुड में 8 साल हो गए हैं। अपनी जर्नी को लेकर सनी ने कहा था, 'मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि मुझे इतना कुछ मिला। लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। ये जर्नी थोड़ी मुश्किल भरी रही। बहुत सी क्रेजी चीजें हुई, लेकिन बुरी से ज्यादा अच्छी चीजें हुई। मेरी जर्नी बाकी लोगों की जर्नी से काफी अलग है। मैं बहुत लक्की हूं कि लोगों ने मुझे एक्सेप्ट किया हालांकि लोगों को ऐसा करने में थोड़ा समय लगा। मेरे फैन्स ने मुझे अपना करियर बनाने में मदद की। अगर वे नहीं होते, तो शायद आज मैं यहां नहीं होती।'

बता दें कि मई महीने में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ अमेरिका रवाना हो गई थीं। सनी 6 महीने बाद अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। उन्होंने फ्लाइट में क्लिक की गई अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। सनी तस्वीर में ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। सनी लियोनी चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाए और कोरोना प्रोटेक्शन गियर पहने दिखी थीं।