एक्टर सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, फैंस मांग रहे हैं लंबी उम्र की दुआएं

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। इसकी पूरी जानकारी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट के जरिए दी। सिमी भी कॉमेडियन की बहुत बड़ी फैन हैं। सिमी ने लिखा, 'मुझे यह जानकार शॉक लग गया है कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो इंसान हमें हंसाता है और दिल को खुशियों से भर देता है, वह आज इस तरह से हैं। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। प्रार्थना करूंगी कि वह जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं। इनका टैलेंट अद्भुत है। और मैं हमेशा से ही इनकी बहुत बड़ी फैन रही हूं।'

फैन्स सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में सुनकर शॉक्ड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सुनील ग्रोवर प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और स्टेज पर डॉ मशहूर गुलाटी बनकर वापसी करें।'

सुनील ग्रोवर का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। सुनील की फिल्म जर्नी के बारे में बात करें तो वह 'हीरोपंती', 'बागी', 'जिला गाजियाबाद', 'गजनी' और 'भारत' में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही सुनील वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' और 'तांडव' में भी नजर आए थे। ‘सनफ्लावर’ में सुनील ग्रोवर के अलावा आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और मुकुल चड्ढा भी थे। वहीं, ‘तांडव’ में सुनील ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शो पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो राजनीतिक ड्रामा विवादों के बीच में था, और निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी दिए गए थे।

ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो 'चला लल्ला हीरो बनने' से हुई थी, इसके अलावा ग्रोवर सब टीवी के पहले साइलेंट शो 'गुंटूर गूं' में भी लोगों को हंसाते हुए नजर आये थे। लेकिन ग्रोवर को नेशन वाइड लोकप्रियता कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ। मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली।