बॉलिवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे का नाम रखा देवयान, शेयर की पहली फोटो

सिंगर श्रेया घोषाल ने 22 मई को बेटे को जन्‍म दिया था। श्रेया ने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की पहली फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने बेटे के नामकरण की भी जानकारी दी है। दोनों ने अपने बेटे का नाम देवयान मुखोपाध्‍याय रखा है।

श्रेया ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी गोद में देवयान और उनके पति मुखोपाध्‍याय भी नजर आ रहा है। श्रेया ने ट्विटर पर बेटे की पहली फोटो शेयर कर लिखा, 'पेश है- 'देवयान मुखोपाध्याय' वह 22 मई को आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में, जैसे ही वह पैदा हुआ था, उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया, सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकती है। पूरी तरह से बेकाबू और जबरदस्त।'

श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है, इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा भी होता है।

श्रेया ने इससे पहले इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह देवयान के आने की खुशी को सेलिब्रेट करती नजर आईं। उन्‍होंने एक खूबसूरत और स्‍वादिष्‍ट दिख रहे केक की फोटो शेयर की थी। उन्‍होंने इसके कैप्‍शन में लिखा था, 'हमारे बेटे के लिए वेलकम केक।'