शाहिद कपूर ने पूल में लगाई डुबकी, एक्टर का लुक देख फैन ने कहा- 'बहुत हार्ड सर'

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका किलर लुक नजर आ रहा है। अपनी फिल्म 'जर्सी' को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद स्विमिंग पूल में डुबकी लगाकर किलर लुक दे रहे हैं। शाहिद ने तस्वीर को शेयर करते हुए हालांकि कोई कैप्शन नहीं दिया है।

शाहिद कपूर की तस्वीर पर नजर डाले तो एक्टर ने काला चश्मा लगा रखा है जो उनपर काफी शूट कर रहा है। शाहिद का ये अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत हार्ड सर, एक अन्य ने लिखा- OMG आप कितने अच्छे हैं। एक यूजर ने लिखा, शानदार लोकेशन। आपका अंदाज ही आपकी पहचान है। एक और यूजर ने लिखा, आप हमेशा मेरे पसंदीदा रहेंगे। लोग आग और हार्ट वाली इमोजी शेयर कर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। अब शाहिद कपूर साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के रीमेक में दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक क्रिकेटर के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।