ट्रक से भिड़ी दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनकी कार ट्रक से टकरा गई। अभिनेत्री शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल पनवेल में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है कि उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी काफी चोटें आई हैं। घटनास्थल से आ रही तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा हादसा हुआ है। फोटो में देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया है।

बता दे, हाल ही में शबाना के हसबैंड जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने बर्थडे को काफी स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई थी। पहली पार्टी में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी। दूसरी पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी। शबाना का अचानक एक्सिडेंट प्रशंसकों के लिए काफी दुखद खबर है।