अपने बाइसेप्स और टाइसेप्स फ्लॉट करते नजर आए रणवीर सिंह, मोनोकिनी पहन मानुषी छिल्लर ने दिए बोल्ड पोज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर सोशल मीडिया पर जिम में वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जो इंटरनेट पर उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने फैंस को मोटिवेट करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे है। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ग्रे कलर की गंजी और ब्लैक कलर की पैंट पहने अपने बाइसेप्स और टाइसेप्स फ्लॉट करते दिख रहे हैं।

अभिनेता की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शट अप, मंडे मोटिवेशनल'।

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही पूर्व भारतीय किक्रेट टीम के कैप्टन विश्वकप विजेता कपिल देव की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म मे वो लीड कपिल देव का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म मे उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभाती नजर आएगी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्माण कबीर खान के निर्देशन में किया गया है।

इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में 60 और 70 के दशक में फिल्माया गया है। इसके अलावा वो करण जौहर के प्रोडक्शंस में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले है।

रेड कलर की मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने को तैयार मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। मानुषी छिल्लर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन की दो तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उनका काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

इन तस्वीरों में मानुषी छिल्लर रेड कलर की मोनोकिनी में समुद्र किनारे पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मोनोकिनी के साथ सन ग्लास भी कैरी किया हुआ है। इस लुक में मानुषी छिल्लर का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। मोनोकिनी में अपनी दूसरी तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर किया हुआ है। सोशल मीडिया पर मानुषी छिल्लर की यह दोनों बोल्ड तस्वीर जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर संयुक्ता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर तले किया जा रहा है।