ट्रांसपेरेंट Dress में प्रियंका चोपड़ा ने खेला बास्केट बॉल, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए ऋतिक रोशन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड (Unfinished)’ लॉन्च की थी , जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा। हर तरफ इस बुक को लेकर प्रियंका की तारीफ हो रही है। अब प्रियंका चोपड़ा अपने हालिया फोटोशूट और लुक की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उन्होंने खुद अपने लुक की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें प्रियंका ट्रांसपेरेंट शीर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। फोटो में प्रियंका चोपड़ा ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं और उंगली पर बास्केट बॉल घुमा रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'क्या आप मेरे साथ खेलना चाहेंगे।'

प्रियंका की फोटो को देखने के बाद ऋतिक रोशन भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कमेंट में लिखा है, 'हा हा नाइस'। तो कोई लिख रहा है, 'हील्स में? क्या सच में?' फोटो में प्रियंका चोपड़ा का कातिलाना अंदाज चर्चा में बना हुआ है। हर किसी को उनका लुक पसंद आ रहा है।

प्रियंका की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि यह फोटो प्रियंका ने वोग मैगजीन के लिए खिंचवाई है। कमेंट करने वालों में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।