व्हाइट साटिन इंडोवेस्टर्न ड्रेस में प्रेग्नेंट Sonam Kapoor ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी में और निखर आया रूप

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब सोनम ने फैंस को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

फैशन डीवा सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नए सुपर सिजलिंग अवतार में अपनी ग्लैमरस और स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं। सोनम अबू जानी-संदीप खोसला की व्हाइट साटिन इंडोवेस्टर्न ड्रेस में किसी अप्सरा की तरह चार्मिंग लग रही हैं। सोमन कपूर के लुक को उनकी डार्लिंग सिस्टर रिया कपूर ने स्टाइल किया है। सोनम इस लुक में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोनम ने अपनी इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ गोल्डन लॉन्ग नेकपीस कैरी किया है और छोटे ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को डिफाइन किया है। सोनम कपूर ने मेकअप को भी खास रखा है। काजल और आईलाइनर के साथ उन्होंने अपनी आंखों को स्मोकी लुक दिया है। स्ट्रेट मिडिल पार्टेड हेयर लुक में सोनम डीवा लग रही हैं। सोनम की तस्वीरों में अदाएं, नजाकत और एटीट्यूड हर चीज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। सोनम सभी तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोनम के नए अवतार पर फैंस दिल खोल कर प्यार बरसा रहे है। प्रेग्नेंट सोनम का डिवाइन लुक हर किसी को मदहोश कर रहा है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में So beautiful Sonam! 😍❤️, Beautiful, Lovely 😍😍😍😍😍 लिखकर सोनम की जमकर तारीफें कर रहे हैं।