Pooja Hegde ने स्विमिंग पूल में उतरकर लगाई आग, प्रिया प्रकाश वारियर ने पिंक कलर के डीप नेक वाले ब्लाउज में..., फोटोज वायरल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टींग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूस से कुछ वक्त निकालकर इन दिनों वेकेशन पर है। इस बात की जानकारी खुद पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। पूजा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। पूजा ने यहां से अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका बेहद दिलकश लग रहा है। पूजा हेगड़े ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वो स्विमिंग पूल के अंदर नजर आ रही हैं, उन्होने ब्राउन कलर की बिकनी पहनी हैं। पूजा स्विमिंग पूल में नाश्ता इंजॉय करते दिख रही हैं। उन्होंने अपने गोगल्स को सिर पर लगाया है। उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'एक साधारण लड़की कुछ एक्सट्रा ऑर्डिनेरी एक्सपीरियंस की तलाश में।' बात अगर पूजा के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो वे बहुत जल्द प्रभास स्टारर फिल्म ‘राधेश्याम’ (Radhe Shyam Poster) में नजर आएंगी। फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज हो चुका है।
अदाओं पर फिर फिसला लाखों का दिल...

'Oru Adaar Love' फिल्म के एक सीन में अपनी अदाओं के जरिए रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर होने वाली विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आज कल प्रिया काफी फोटोशूट करा रही है। जिनकी तस्वीरें एक्ट्रेस फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में उनके लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में प्रिया ने पिंक कलर के डीप नेक वाले ब्लाउज और साड़ी पहने हुई है। रेट्रो लुक को यूनीक में दर्शाने के लिए प्रिया ने इयरिंग की बजाए गले में हैवी नेकलेस पहना और कान में एक गुलाब को संवारा। पिंक रोज प्रिया के रेट्रो लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। प्रिया अपनी इन तस्वीरों लाखों लोगों का दिल जीत रही हैं। उनके चाहने वालों को भी बड़ी बेसब्री से एक्ट्रेस के नए-नए फोटोज का इंतजार रहता है।