येलो वनपीस ड्रेस में नोरा फतेही ने लूटा फैन्स का दिल, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड में अपने डांस से फैन्स के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर अपने हॉट अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। नोरा फतेही ने येलो कलर की बॉडी हगिंग स्लीवलेस ड्रेस में कहर फोटो शेयर की है। इन फोटोज में नोरा फतेही ने मरून हैंडबैग भी कैरी किया है, जो उनके लुक को और बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। फोटो में उनका स्टाइल और लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। फैन्स उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है। नोरा ने दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों पर 29 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है 'मैंने जेन और फिंच से इस सारी गंदगी को कैसे दूर किया ।। मैं अपने संकटों के साथ 6 के माध्यम से भाग रही थी'।

बता दें, बॉलीवुड में 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे स्पेशल सॉन्ग ने नोरा फतेही को खूब पहचान दिलाई है। वहीं हाल ही में नोरा, अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई हैं, जिसमें उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।