नोरा फतेही ने जिम में साइकल पर बैठ किया ऐसा डांस, मलाइका अरोड़ा का Dance वीडियो देख लोग बोले - कोई बेटे को बोलो समझाए इन्हें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने क्यूट अंदाज के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में उनकी लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा जिम में एक्सरसाइज़ करने गई हैं, लेकिन एक्सरसाइज़ करते-करते वे अचानक से डांस करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। नोरा को डांस करते देख जिम ट्रेनर भी नाचना शुरू कर देते हैं। फैंस इस वीडियो पर कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया अजीबोगरीब डांस

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देखी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका डांस करते हुए नजर आ रही है। मलाइका का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें मलाइका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा।

मलाइका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वे एक शख्स के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की केवल बैक नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन दिया है, ‘गुड मॉर्निंग एवरीबॉडी। चलिए आज थोड़ा खुल जाते हैं। मेरा मानना है कि हम सभी जन्म से योगी होते हैं और दिल से यकीनन डांसर होना चाहिए'। मलाइका का यह वीडियो जहां लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने मलाइका को ट्रोल करते हुए लिखा है, ‘इसके बेटे को बोलो समझाए इसे'।

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये कौन सा डांस है भाई'।

एक और यूजर लिखते हैं, ‘हे भगवान ये सुबह-सुबह कैसा डांस कर रही है'।