पिंक कलर की ड्रेस में कयामत ढाती नजर आई नोरा फतेही, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। नोरा फतेही द्वारा शेयर करी गई तस्वीरों और वीडियो पर फैंस भी खुलकर प्यार बरसाते है। यही वजह है कि नोरा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ पार हो चुकी है। हाल ही में नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। नोरा द्वारा शेयर किए गए यह वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का लग रहा है, जहां नोरा पिंक कलर की ड्रेस में कयामत ढाती नजर आ रही हैं।

नोरा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे है। पिंक गाउन में वीडियो के अलावा नोरा फतेही ने फोटो भी शेयर की हैं, जो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही के पोज और उनका अंदाज फैंस का खूब दिल जीत रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो नोरा फतेही का गाना 'नाच मेरी रानी' कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था। नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।