नोरा ने अपने स्वैग से उड़ाए फैन्स के होश, रेड बिकिनी में परिणीति

अपनी एक्टिंग और डांस के दम पर नोरा फतेही ने फैन्स के दिलों पर एक अलग ही जगह बना ली है। नोरा फतेही अपने डांस के साथ-साथ अपने हॉट लुक को लेकर भी फैन्स के बीच में छाई रहती है। आपको बता दे, नोरा के इंस्टा पर 32.1 मिलियन से फॉलोअर्स हो गए हैं। यह सभी फॉलोअर्स नोरा फतेही की फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते है। इन्ही फॉलोअर्स का इंतजार खत्म करते हुए नोरा ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में नोरा का बोल्ड अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में नोरा ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है, जहां वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक ओर जहां तस्वीर में नोरा का स्वैग दिख रहा है तो वहीं वो काफी हॉट भी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरी ओर ऐसे देख रहे हैं, जैसे मैंने तुम्हारे लिए और कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा।'

काम की बात करे तो नोरा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा कुछ वक्त पहले अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आई थीं।

फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। परिणीति अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है, जिस पर बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी कमेंट किया है।

दरअसल, हाल ही में परिणीति ने एक बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति रेड बिकिनी में काफी हॉट नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में परिणीति की प्यारी सी स्माइल भी देखने को मिल रही है।

परिणीति की इस बिकिनी फोटो को फैन्स और सितारे खूब पसंद कर रहे हैं। परिणीति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- Sunburnt, ऐसे में बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है इंस्पायर्ड है, शायद।' जिस पर परिणीति ने रिप्लाई किया, 'शायद नहीं, पक्का।'

परिणीति की इस फोटो पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।