बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए Neha Dhupia ने शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, लोग बोले - 'यह सब दिखाने की क्या जरूरत'

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद नेहा धूपिया और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया पर लोगों के सामने अपनी राय भी रखती रहती हैं। नेहा ने इस बार ब्रेस्टफीडिंग को लेकर जागरूकता फैलने की कोशिश की है।

दरअसल, नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नेहा धूपिया ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने अपने बेबी ब्वॉय को पकड़ा हुआ है और उसको ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं। इस तस्वीर में नेहा धूपिया अपने बेटे के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने जागरूकता फैलने वाला कैप्शन लिखा है। नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, '#freedomtofeed'।

नेहा धूपिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए तस्वीर शेयर करने पर अभिनेत्री को ट्रोल भी किया है। chetansingh1824 नाम के यूजर ने नेहा धूपिया की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'यह सब दिखाने की क्या जरूरत है।' meena.waleed19 ने लिखा है, 'कुछ रह गया है तो वह भी पोस्ट कर दो, कोई शर्म नाम की चीज भी होती है। आजादी का मतलब भद्दापन नहीं होता है।' mrsm028 नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा, यह freedomtofeed क्या होता है। इसको किसने मना किया फीड करने से ? ड्रामेबाज।' dutt.tarush786 ने लिखा, किसने रोका है मां और बच्चे का पवित्र रिश्ता है, लेकिन इस बात का दिखावा सही नहीं।'

आपको बता दें क नेहा धूपिया (Neha Dhupia) की पहली प्रेग्नेंसी काफी चर्चाओं में रही थी। दरअसल, नेहा और अंगद में खुद खुलासा किया था कि नेहा ने शादी से पहले ही बच्चे को कंसीव कर लिया था। नेहा और अंगद को इसके लिए ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था हालांकि दोनों ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय पेश की थी।

बता दें कि हाल ही में नेहा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनक' (Sanak) के लिए डबिंग करती नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा है। साथ ही साथ वह फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं।