बैकलेस आउटफिट में नजर आई मौनी रॉय, अदाएं देख थम जाएंगी सांसें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मौनी (Mouni Roy) बला की खूबसूरत लग रही हैं। मौनी का ये दिलकश अंदाज सोशल मीडिया पर आग लगाने वाला है।

मौनी रॉय ने ब्लैक और ब्लू जंपसूट में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हॉल्टर नेक का जंपसूट पहना हुआ है और इस जंपसूट में वो अपनी खूबसूरत बैक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मौनी का ये दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आने वाला है। मौनी ने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए लिप्स पर न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। बालों को नीचे से हल्का कर्ल किया है और उन्हें खुला रखा है। फैंस मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर खुलकर प्यार बरसा रहे है।

आपको बता दें कि 2006 में मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत फेमस सीरियल ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहु थी’ से की थी। इस शो के बाद एक्ट्रेस ने फिर कई सीरियल्स में काम किया है। फिल्मों की बात करें तो मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब मौनी जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आनेवाली हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को उनके गाने 'पतली कमरिया' में देखा गया था। इसके रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया था। मौनी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई।