शादी के बाद पहले से ज्यादा बोल्ड हुई मौनी रॉय, एक्ट्रेस का ये बिकिनी अवतार फैंस के उड़ा रहा होश

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने एक बार फिर से अपना हॉट और बोल्ड से फैंस के होश उड़ाती रहती है। मौनी रॉय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं, जिसे फैंस का भी खूब प्यार मिलता रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर में मौनी बिकिनी अवतार में नजर आ रही है। मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। वहीं कमर में श्रफ लपेटा हुआ है। मौनी रॉय के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।

बीते दिनों मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में थीं। उन्होंने मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गई थी। मौनी और सूरज की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट भी किया था। कपल ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे।