मौनी रॉय ने लाल रंग के लहंगे में किया डांस, फैन्स को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज; देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और अली गोनी का नया सॉन्ग 'जोड़ा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब मौनी रॉय ने अपने म्यूजिक वीडियो के बिहाइंड द सीन एक वीडियो को शेयर किया है। इसमें मौनी रॉय को लाल लहंगे में देखा सकता है, और वह डांस करती नजर आ रही हैं। आपको बता दे, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मौनी के इस वीडियो को 1.81 लाख लाइक्स मिल चुके है।

मौनी रॉय का सॉन्ग 'जोड़ा' की बात करे तो यह गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग में उनके साथ अली गोनी नजर आए हैं। यह सॉन्ग यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग को अफसाना खान ने गाया है जबकि मनिंदर कैली ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इसका म्यूजिक जतिंदर शाह ने दिया है। यह सॉन्ग 11 अक्तूबर को रिलीज हुआ था और इसे अभी तक 77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' है। 'जोड़ा' से पहले मौनी रॉय का सॉन्ग 'दिल गलती कर बैठा' रिलीज हुआ था, जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया था। मौनी रॉय को नागिन सीरियल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने शिवन्या का किरदार निभाया था।