बर्थडे पर मंदिरा बेदी ने बिकिनी पहन जमकर करी पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने अपना एक खास वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में उनका बेहद खास अंदाज देखने को मिल रहा है। जी हां जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस अपने घर पर अकेली नहीं हैं। जहां उनके साथ उनके कई दोस्त भी उनके साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस इट्स मा बर्थडे गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के साथ इस वीडियो में उनके दोस्त भी खूब डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को और भी ज्यादा हॉट बनाने के लिए एक्ट्रेस ने इस वीडियो में बिकिनी पहनी हुई है। जिस वजह से उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है और इसको 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मंदिरा बेदी ने साल 1994 में अपने करियर की शुरुआत की थी। जहां एक्ट्रेस हमें पहली बार दूरदर्शन के शो ‘शांति’ में नजर आईं थीं। इस सीरियल के बाद एक्ट्रेस चर्चित हो गई। जहां उन्हें हर कोई जानने लगा था। मंदिरा बेदी ने कई बड़े सीरियल में काम किया है। जिसमें औरत, घर जमाई और अनिल कपूर के साथ उनका शो 24 भी शामिल है। सोशल मीडिया पर मंदिरा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। जहां हर कोई उनकी हॉट पिक्स का दीवाना है। मंदिरा शुरुआत से ही फिटनेस फ्रिक रही हैं।