ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने बनाया अजीबो-गरीब चेहरा, अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। ऐसे में एक बार फिर मलाइका ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उन्होंने अपने कर्ल किए हुए बालों को खुला छोड़ा हुआ है और अजीबो-गरीब चेहरा बनाया हुआ है।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- ‘मूड’। वहीं, उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कैप्शन में ‘हार्ट आइज’ का इमोजी पोस्ट किया। मलाइका की तस्वीर पर फैंस ने उन्हें हॉट गर्ल और गॉर्जियस कहा है।

बता दे, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से हैं। दोनों अक्सर वेकेशन से लेकर डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं।