लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। पिछले 27 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के सेहत का ख्याल रख रहे हैं। एक बार फिर लता दी की सेहत बिगड़ी तो उन्होंने तुरंत डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद है।

कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए।

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर को 6-7 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया था। डॉक्टर प्रतीत समधानी ने तब बताया था कि उनके सेहत में सुधार हैं, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया है, लेकिन वह आईसीयू में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।

पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, 'मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।'