जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोविड पॉजिटिव, एक्टर ने कहा - हम दोनों घर पर ही क्वारैंटाइन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी है। जॉन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले मैं एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। अब प्रिया और मैं संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों घर पर ही क्वारैंटाइन हैं।

जॉन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं तीन दिन पहले एक शख्स के कॉन्टैक्ट में आया जिसे बाद में कोरोना निकला। प्रिया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों घर में क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं आए हैं। हम दोनों ने ही वैक्सीन लगवा रखी है और अभी हल्के लक्षण हैं। प्लीज ठीक और हेल्दी रहें। मास्क पहनकर रखें।'