Janhvi Kapoor और मेकअप आर्ट‍िस्ट के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ईशान खट्टर के साथ साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में उनके द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी अपनी मेकअप आर्ट‍िस्ट से बहस करती नजर आ रही हैं। दोनों के बहस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर का वीडियो खूब देखा जा रहा है और साथ ही फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर के भाई और एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस पर कॉमेंट किया है।

जाह्नवी कपूर का यह वीडियो दरअसल फेक वर्बल फाइट है। उन्होंने इस वीडियो में बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा और सोनाली नगरानी की बहसबाजी की नकल अपनी मेकअप आर्ट‍िस्ट के साथ मिलकर उतारी है।

वीडियो को शेयर कर जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'आपको क्या लगता है कि मुझे मदद की जरुरत है।'

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने साइलेंट इमोजी पोस्ट की और 'हां' लिखा है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और उनके अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

एक्ट्रेस के काम के बारे में बात करें तो इसी साल उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' भी रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जेरी' में नजर आएंगी। फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।