ढलते सूरज के सामने व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में जाह्नवी कपूर, फैंस ने की तारीफ; PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग कमाल की है और वह आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर के करियर को जैसा स्टार्ट मिला है उससे लगता है कि वह काफी लंबा सफर तय करने वाली हैं। जाह्नवी की खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं और उनका अभिनय भी कमाल का होता है।

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह ढलते सूरज के सामने बैठी नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने आँखों में काजल लगाकर रखा है। व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में जाह्नवी कपूर कमाल की लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को कुछ ही घंटे में लाखों लाइक्स मिल गए हैं। सेलेब्स भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में जाह्नवी कपूर ने हनीपॉट इमोजी बनाया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में जाह्नवी कपूर की कई फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें दोस्ताना 2, गुड लक जैरी और मिली जैसी फिल्में शुमार हैं।