नो मेकअप लुक में नजर आई इलियाना डिक्रूज, Photo हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana Dcruz) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए एक्ट्रेस आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 13.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी क्रम में इलियाना की एक फोटो सामने आई है, जो कि अब वायरल होने लगी है। इस फोटो में वे हमेशा की तरह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।

इलियाना डिक्रूज की इस फोटो को वूंपला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में इलियाना ने अपने बालों की चोटी बनाई है। गले में उनके एक लॉकेट दिख रहा है और वे कैमरे में नीचे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। इस फोटो में इलियाना नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
इलियाना की फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के भी कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बिना मेकअप भी खूबसूरत दिख रही हो'। तो वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘लंबे समय से अटका हुआ वेकेशन था'।

बता दें यह पहली बार नहीं है जब इलियाना अपने बोल्ड लुक के चलते चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी उनके कई बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं जिनको फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।