अस्पताल जाकर Hrithik Roshan ने किया ऐसा काम, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

ऋतिक रोशन वैसे तो अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपनी मिस्ट्री गर्ल को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक्टर और म्यूजिशियन सबा आजाद के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर सबा को ऋतिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाने लगा था। वहीं, इस बीच ऋतिक रोशन द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने फैंस को थोड़ा चिंता में डाल दिया। दरअसल, ऋतिक ने जो फोटो शेयर की है उसमें वे अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रहे हैं, उनके हाथों में सुईयां लगी हुई हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार का ये हाल देखने के बाद उनके फैंस को घबराहट हो गई है। ऋतिक की यह तस्वीर देख फैंस चिंता में डूब गए।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के फैंस को बता दें कि घबराने की कोई बात नहीं है। दरअसल, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Blood Donation) अस्पताल ब्लड डोनेट (Blood Donate) करने के लिए पहुंचे हैं। ऋतिक रोशन ने खुद सोशल मीडिया (Social Media) पर तस्वीर शेयर करते बताया है कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ने उनकी ब्लड डोनेशन में मदद की है।

ऋतिक रोशन ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह डॉक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर फोटो में हाथ से विक्टरी यानी जीत का साइन बनाते हुए दिख रहे हैं। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बताया गया कि मेरा खून बी-नेगेटिव काफी दुर्लभ है। अस्पतालों में अकसर इसकी कमी पड़ जाती है। बहुत ही महत्वपूर्ण ब्लड बैंक में अपना छोटा सा योगदान देने की प्रतीज्ञा ली है।' 'थैंक्यू डॉ। राजेश सावंत, डॉ। रईस अहमद औऱ डॉ प्रदन्या बेहतर केयर और प्रोफेशनर्लिज्म के लिए। ऋतिक ने साथ ही लिखा, क्या आप जानते हैं ब्लड डोनेट करना डोनर्स की हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।'

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan New Photos) के इस शानदार काम को उनके पिता राकेश रोशन के साथ कई सेलेब्स ने सराहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार के इस काम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस थक नहीं रहे हैं।