टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ FIR दर्ज, लॉकडाउन के दौरान मुंबई बैंडस्टैंड पर घूम रहे थे

फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, क्योंकि ये जमानती अपराध की श्रेणी में है।

दरअसल, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 1 जून को दोपहर 2 बजे मुंबई के बैंडस्टैंड पर कार से घूमते हुए पकड़े गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं। वे बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे, पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी कीं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। महाराष्ट्र में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू है और सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ही बाहर निकलने की छूट है।

टाइगर और दिशा की अपकमिंग फिल्में

दिशा को आखिरी बार सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' में देखा गया था। दिशा आने वाली फिल्म 'एक विलन-2' में नजर आएंगी, वहीं टाइगर की अपकमिंग फिल्में 'हीरोपंती-2', 'गणपत' और 'बागी-4' हैं। वहीं, टाइगर 'बागी-3' में नजर आए थे।