येलो बिकिनी में दिशा पाटनी ने पोस्ट की फोटो, हुई वायरल, मिले 13 लाख से ज़्यादा लाइक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और फैंस उनकी तस्वीरों को ख़ूब पसंद भी करते है। अपने लेटेस्ट पोस्ट में दिशा ने इंस्टाग्राम पर येलो बिकिनी में एक फोटो पोस्ट की है, जिसे महज़ कुछ ही घंटों में 13 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी इस फोटो में दिशा समंदर के बीचोंबीच सर्फ बोर्ड पर खड़ी नज़र आ रही हैं और उनके हाथ में एक स्टिक है। दिशा ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'एक्वामैन वाली फीलिंग आ रही है।'

तस्वीर में दिशा की परफेक्ट फिगर नज़र आ रही है। दिशा की फोटो पर तमाम फैंस ने कमेंट में आग की इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं ज़ाहिर की हैं। दिशा की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें नेशनल क्रश कहती है।

दिशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी वैकेशन की फोटो पोस्ट करती हैं। दिशा, टाइगर के साथ लम्बे अर्से से रिलेशनशिप में हैं। उनके परिवार के साथ वो छुट्टियां मनाने भी जाती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला है। दिशा ने टाइगर के साथ बाग़ी 2 में फीमेल लीड रोल निभाया था। बाग़ी 3 के एक गाने में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस दिया था।