दिशा पटानी ने अंग्रेजी सॉन्ग पर किया धासू डांस, Nora Fatehi के इस Dance वीडियो को मिले 7 करोड़ व्यूज, देखें

बॉलीवुड के जबरदस्त डांसर और एक्टर दिशा पटानी (Disha Patani) हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। दिशा ने वुमन डांस चैलेंज में पार्ट लिया और अपने शानदार डांस का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा अमेरिका की नामचीन रैपर डोजा कैट के प्रसिद्ध गाने ‘Woman' पर जमकर डांस किया। देखते ही देखते दिशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस वीडियो पर अब तक करीब-करीब छह लाख लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में दिशा के साथ दो और डांसर्स हैं, जो दिशा के कदम से कदम मिला रहे हैं। इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अंगार है अंगार'। फैंस के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी दिशा के डांस वीडियो को लाइक किया है।

काम की बात करे तो जल्द ही दिशा अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स' में जल्द नजर आने वाली है। हाल में दिशा ने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को बताया था कि उन्होंने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की है। सोशल मीडिया पर दिशा के लाखों चाहने वाले हैं, इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

नोरा फतेही का जबरदस्त डांस परफॉरमेंस

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में अपने डांस के दम पर अलग ही पहचान बना ली है। नोरा फतेही जब भी किसी गाने में आई हैं, वह सुपरहिट रहा है। ऐसे में नोरा फतेही का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर अभी तक करीब करीब 7 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में कई साउथ के स्टार भी नजर आ रहे हैं और उनका कमाल का अंदाज पसंद किया जा रहा है। नोरा फतेही इस वीडियो में अपने हिट सॉन्ग 'हाय गर्मी' पर डांस कर रही हैं। यह वीडियो साउथ फिल्मों के पुरस्कार समारोह का है। इस वीडियो को फैन्स का लगातार प्यार भी मिल रहा है। इस वीडियो से नोरा फतेही की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

काम की बात करे तो नोरा फतेही ने 'दिलबर' और 'गर्मी' गाने से लोकप्रियता हासिल की है। इसके बाद नाच 'मेरी रानी' और 'छोड़ देंगे' लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया है। उनकी हाल ही में फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज हुई थी। नोरा फतेही 'बाहुबली' में भी स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं। इस तरह स्पेशल सॉन्ग के मामले में वह बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं।