भारती-हर्ष की खुली किस्मत, हाथ लगी करण जौहर की ये फिल्म

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म में टीवी के दो दिग्गज सितारों की एंट्री हो गई है। ये दिग्गज सितारे कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी की दुनिया की क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाच्या हैं। फिल्म में दोनों अहम रोल अदा कर सकते हैं और इस बात की जानकारी भी खुद भारती सिंह ने दी है। बता दे, यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस के बीच काफी बज बना हुआ हैं।

भारती सिंह ने बताया कि एक दिन अचानक मेरे पास करण जौहर की टीम की ओर से फोन आया। उन्होंने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक विज्ञापन है, जिसमें वह और हर्ष लिम्बाच्या कैमियो अदा कर सकते हैं।

भारती सिंह ने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर उन्हें श्रद्धा आर्या भी मिली थीं। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या से पहले भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कई टीवी सितारों की एंट्री हो चुकी हैं। इस लिस्ट में अर्जित तनेजा, सृति झा, जन्नत जुबैर और अर्जुन बिजलानी शामिल हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इसी साल जुलाई की 28 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर रॉकी खटूरिया का रोल अदा करेंगे, वहीं आलिया भट्ट रानी चटर्जी की भूमिका में दिखाई देंगी। उनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, टोटा रॉय चौधरी और सास्वत चटर्जी भी दिखाई देंगे।