बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Paandey) ने होली के दिन, यानी 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े सितारों से सजी ‘बच्चन पांडे’ का सामना पिछले एक हफ्ते से चल रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ से था। बता दे, द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है फिल्म ने आठ दिनों में 119.3 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने आठवें दिन करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, ‘बच्चन पांडे’ की पहले दिन की कमाई की बात करे तो फिल्म ने 13.25 करोड़ कमाए का कारोबार किया है हालाकि, उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर 15 करोड़ से ऊपर की कमाई कर सकती है।
कहा जा रहा है कि फिल्म को योजना के हिसाब से स्क्रीन्स भी नहीं मिल पाई हैं, जिसकी वजह भी महज 14 करोड़ के बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स को ही बताया जा रहा है। द कश्मीर फाइल्स जब से रिलीज हुई है, दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी स्टारर फिल्म आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई कमाई को प्रभावित करती भी दिखी थी। ऐसे में अब इसका असर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे की कमाई पर भी असर नजर आ रहा है।