पायलट को पसंद नहीं आया आर्य बब्बर का मजाक, कॉकपिट में जमकर हुई बहस; VIDEO

आर्य बब्बर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, ऐक्टर को एक मजाक करना भारी पड़ गया है। वीडियो खुद ऐक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह एक फ्लाइट में है, जहां उनकी पायलट से बहस हो रही है।

वीडियो की शुरुआत में आर्य ने पहले अपने फैंस को ग्रीट किया और फिर पायलट से बात शुरू की- 'जी सर बताइए।' पायलट कहता हैं- 'क्या आपने हमपर जोक मारा? नहीं ना?'। आर्य जवाब देते हैं- 'जोक? मैं अपने दोस्त के साथ मजाक कर रहा था।' फिर पायलट कहते हैं- 'मैंने सुना आप कह रहे हैं- ये क्या चलाएगा?'। पायलट की बात से साफ इनकार करते हुए आर्य कहते हैं- 'नहीं मैंने ये नहीं कहा, मैंने कहा भाई ये अभी आंए हैं। क्या इसमें कुछ गलत है।'

इसके बाद पायलट आर्य से कहते हैं- 'खैर, मैं बस ये जानना चाहता था कि आपने क्या कहा।' आर्य भी आगे अपनी बात जारी रखते हैं। वे पायलट से कहते हैं- 'क्या आप अपनी पावर को इस तरह दिखाना चाहते हैं। क्या लोगों के जोक मारने पर कोई दिक्कत है।' पायलट कहते हैं- 'हां, आपको जोक नहीं मारना चाह‍िए, आप मुझसे बात कीज‍िए ना।' फिर आर्य कहते हैं- 'क्या आप चाहते हैं कि मैं फ्लाइट से उतर जाउं। अगर आपको मुझसे कोई दिक्कत है तो आपको मेरे पास आना चाह‍िए ना कि मुझे। ये मामला हल्के में नहीं जाने वाला है।'।

दोनों की बहस कुछ देर तक चलती है फिर आर्य उन्हें गलत ठहराते हुए वापस अपनी सीट पर लौट आते हैं।

बता दें कि आर्य बब्बर जो कि राज बब्बर के बेटे हैं, वह मंगलुरु जा रहे थे। ETimes से खास बातचीत में ऐक्टर ने इस पूरे मामले में खुलकर बात की। बताया, 'हो सकता हो कि पायलट ने ऐसा कुछ सुनो हो, लेकिन मैंने सच में ऐसा कुछ नहीं कहा है। मैं तो बस अपने दोस्त की तरफ देखा और बोला कि भाई ये भी यहां हैं, जो कि एक तंज था कि ये भी हमारे साथ ही आ रहे हैं। दरअसल मैं उसके एरिया में चला गया था। वहीं उससे ऐसे बातें कर रहा था। अब शायद पायलट ने गलत सुन लिया।'

आर्य बब्बर ने आगे कहा, 'एयर होस्टेज उनके पास आई और पूछा कि क्या उन्होंने पायलट पर कोई जोक किया है, अब वह उनके साथ बात करना चाहते हैं। मैं जब उनसे बात करने पंहुचा तो मैंने यह वीडियो भी बनाया।' आर्य बब्बर ने यह भी कहा कि आजकल बहुत ही संभालकर बोलने की जरूरत है। सभी बहुत हाइपर हो गए हैं। सभी को थोड़ा शांत होने की आवश्यकता है।

आर्य के इस वीड‍ियो पर कई लोगों ने उनका साथ दिया है। लोगों ने कमेंट कर पायलट को गलत बताया है। कुछ लोगों ने ये भी बताया कि एयर इंड‍िया फ्लाइट में उनका भी बुरा अनुभव रहा है।