Arjun Rampal के पैर में हुआ फ्रैक्चर, वीडियो देखकर फैंस शॉक्ड

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के फैंस के लिए चिंता की खबर है। एक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके बाद उन्हें चलने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, अर्जुन रामपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बैसाखी की मदद से अपने घर की जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन अपनी कार से बाहर निकल रहे हैं। इसके बाद वह चलने के लिए बैसाखियों का सहारा ले रहे हैं। पैपराजी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो शेयर किया है।

वीडियो देखने के बाद फैंस अब उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। हालांकि ये अभी साफ नहीं हुआ है कि उनके पैर में चोट कैसे लगी है। आपको बता दें कि एक्टर ने हाल ही में कोरोना को मात दी थी। अपने कोरोना मुक्त होने की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो थम्सअप कर मुस्कुराते नजर आए थे।

अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म धाकड़ में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर रुद्रवीर के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो अपर्णा सेन की फिल्म में भी नजर आएंगे, फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कोंकणा सेन और तन्मय मुख्य भूमिका में निभा रहे हैं। साथ ही वो भीमा कोरेगांव की घटना पर आधारित फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी, गोनिंद नामदेव जैसे कलाकार नजर आएगे।