मालदीव बीच पर अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मना रही मलाइका, शेयर की बोल्ड फोटोज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की वकेशन की तस्वीरें एक बार फिर से वायरल है। हाल में ही दोनों को मालदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया है। कैमरों से दूर मालदीव के पटीना आइलैंड पर मलाइका और अर्जुन सुकून के पल बिता रहे हैं। हालांकि तस्वीरों में दोनों साथ नहीं दिख रहे लेकिन लोकेशन सेम ही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की मालदीव वकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। दोनों रिजॉर्ट में बढ़िया वक्त बिता रहे हैं और इसकी झलक उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी दी है।

अर्जुन और मलाइका ने अलग-अलग अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। अर्जुन कपूर ने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करके अपने फॉलोअर्स से सवाल किया है, मैं कहां हूं?

वहीं मलाइका अरोड़ा ने बिकीनी में कई सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह धूप में लेटी हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। वहीं पूल साइड लेटकर भी उन्होंने गजब के पोज दिए हैं।

हाल में ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। यहां तक की दोनों को साथ में लंबे समय से साथ नहीं देखा गया था। लेकिन एक साथ मालदीव में टाइम स्पेंड करते इस जोड़े ने तमाम खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया। फिलहाल दोनों मालदीव में समंदर किनारे रोमांटिक समय बिता रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज करती दिखी थीं। जबकि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल में फिल्म 'भूत पुलिस (bhoot police)' में नजर आए थे, उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में दिखेंगे।