शर्मीले रणबीर कपूर का शादी के बाद देखने को मिला नया रूप, दुल्हनिया Alia Bhatt को गोद में उठाकर भागे

रणबीर और आलिया आज (14 अप्रैल) शादी के बंधन में बंध गए और शादी के बाद दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही मीडिया से कुछ ही मिनटों के लिए रूबरू हुए। बता दें, रणबीर और आलिया ने मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर ‘वास्तु’ में सात फेरे लिए।

मीडिया से जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रूबरू होने के लिए बाहर आए तो शर्मीले रणबीर कपूर का नया अवतार देखने को भी मिला, जब उन्होंने अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट को सबके सामने और कैमरे सामने गोद में उठा लिया। रणबीर और आलिया साथ में बेहद ही खुश और क्यूट नजर आए। जब रणबीर ने आलिया को गोद में उठाया तो आलिया भी उन्हें देखते ही रह गईं। इस दौरान दोनों बेहद खुद नजर आ रहे थे।

आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। इस ऑर्गेंजा आइवरी साड़ी पर बेहद ही बारीक तिल्ला वर्क किया था। हैंडवुवन टिशू वेल लगा था। इस साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने सब्यासाची हेरिटेज जूलरी पहनी थी। जूलरी में अनकट डायमंड्स लगे थे और हाथ में पर्ल्स थे। वहीं, रणबीर कपूर ने सिल्क की शेरवानी पहनी थी, जिसपर अनकट डायमंड बटन्स लगे थे। सिल्क ऑर्गेंजा साफा बांधा था। जरी मरोड़ी एम्ब्रॉयड्री की शॉल कैरी की। कलगी, सब्यासाची हेरिटेज जूलरी की बनी थी, जिसपर डायमंड्स, एम्रेल्ड्स और पर्ल्स लगे थे। इसके साथ ही पर्ल का नेकलेस पहना था।