किसकी तरह दिखती है बेबी की शक्ल, कैसी है आलिया की तबीयत? दादी नीतू कपूर ने दिया जवाब

कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। नीतू कपूर की खुशी का ठिकाना नही हैं। नीतू कपूर दादी बन गई हैं। बहू आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आलिया ने जब से नन्ही सी परी को जन्म दिया है, तभी से बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया है। बेटी के पैदा होने के बाद पहली बार नीतू कपूर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हुईं। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेबी गर्ल किस पर गई हैं, और आलिया की तबीयत कैसी है।

रणबीर-आलिया की बेटी के जन्म के बाद नीतू कपूर को अस्पताल के बाहर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इसी दौरान एक ने सवाल किया कि बेटी रणबीर या आलिया किस पर कई है, आलिया की तबीयत अब कैसी है और आपको कैसा लग रहा है?

इन सभी सवालों के जवाब में नीतू कहती हैं, तुम लोग हमेशा मुझसे ऐसा क्यों पूछते हो कैसा लग रहा है। अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। बहुत ज्यादा। इसके बाद पैप्स पूछते हैं कि किस पर गई है बेटी?

नीतू ने कहा कि अभी सुबह ही तो हुई है, आज ही, अभी बहुत छोटी है ना तो पता नहीं अभी। बहुत क्यूट है। बातचीत में नीतू के चेहरे पर झलकती खुशी देखने लायक थी।

नीतू ने बताया कि आलिया बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत बेहद अच्छी है। डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज की जानकारी, तो अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन नीतू के मुताबिक आलिया जल्दी ही घर आ जाएंगी।

अस्पताल से घर लौट रहीं नीतू कपूर के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ थकान भी काफी झलक रही थी। पैप्स से बातचीत में नीतू ने कहा कि रणबीर पापा बन गया है।

आपको बता दे, रविवार सबह आलिया भट्ट रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। इसके बाद दोपहर में खबर आई कि आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने भी डिलीवरी के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी। फैंस को खुशखबरी देते हुए आलिया ने बताया उन्हें घर 'जादुई बच्ची' आई है।

आलिया पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत न्यूज। हमारा बेबी इस दुनिया में हैं और वह बहुत ही मैलिकल गर्ल है। हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। लव, लव, लव। आलिया एंड रणबीर।’