आलिया भट्ट का पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश, बोले - मां बनने के बाद फिर से बच्ची बन गई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने 6 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राहा रखा है। अपनी मैटरनिटी लीव के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। आलिया भट्ट का पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन देख सारे लोग हैरान नजर आ रहे हैं। वह केवल स्लिम ही नहीं दिख रहीं बल्कि उनके चेहरे पर नजर आ रहा ग्लो भी सबको खूब हैरान कर रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पार आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम आउटफिट में दिख रही हैं। इस वीडियो में Alia Bhatt का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर आलिया की लेटेस्ट झलकियां हर किसी को हैरान कर रही हैं। आलिया का यह वीडियो देखकर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं।

एक यूज़र ने लिखा है- ये खुद अभी बच्ची है और इनकी बच्ची भी है। फिटनेस फ्रीक आलिया भट्ट के लिए उन्होंने लिखा है, 'इनकी बच्ची 4 महीने की है और इन्होंने वापस शनाया बनने के लिए 4 महीने में खुद को ट्रांसफॉर्म कर लिया है। शानदार।'

एक यूजर ने लिखा, - यार ये फिर इतनी पतली हो गई।

एक अन्य यूजर ने लिखा है- मां बनने के बाद फिर से बच्ची बन गई।

एक और ने कहा है- आलिया खुद एक बेबी लग रही है, मम्मा नहीं लग रहीं।

एक फैन्स ने कहा- कोई नहीं कह सकता कि वो अभी-अभी मां बनी हैं।

आलिया भट्ट् सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आलिया भट्ट अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लंबी डेटिंग के बाद बीते साल 2022 के अप्रैल में शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करे तो आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली है।