क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन?

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को उनकी एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। लेकिन फिलहाल ऐश्वर्या अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में है। दरअसल, एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में ऐश्वर्या राय का बढ़ा हुआ वजन और उनका बेबी बंप देखा जा सकता है। जिन्हें देखने के बाद फैन्स यह कयास लगा रहे है कि ऐश्वर्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐश्वर्या या बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बारे में कोई बात नहीं की है।

इन तस्वीरों को सेलिब्रिटी पत्रकार विरल भायानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या एक शूट के दौरान सरथ कुमार के घर पहुंचे थे। ये तस्वीरें इसी दौरान की हैं।

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या काले रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। साथ उन्होंने कोई मेकअप कैरी नहीं किया है। साथ ही यह तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ऐश्वर्या का वजन बढ़ा हुआ है। इसके अलावा ध्यान से देखने पर उनका पेट भी थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जिसे उन्होंने अपने हाथ से कवर किया हुआ है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी के कयास लगाना शुरू कर दिए हैं।

इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?'

वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, 'खुशखबरी, ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है।' हालांकि अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में उनके फैंस को इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर है।