बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती है। उनके डांस और वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो फैन्स को अपने एब्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो में परिणीति फैन्स को अपने एब्स दिखा रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है 'जब आप अपना पहला एब मनाने वाले हों लेकिन ट्रेनर कहता है एबी ही ना जाओ छोड़ कर'। इस वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। फैन्स उन्हें स्ट्रांग वुमन और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करे तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्होंने डिम्पल चड्ढा का किरदार निभाया था। पिछले कुछ समय उनकी फिल्में 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सायना' रिलीज हुई हैं।