मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के घर पर सेलिब्रेट किया क्रिसमस, अर्जुन कपूर भी हुए शामिल

बॉलीवुड में हमेशा से क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की आशंका के बीच इस साल कई सारे ऐसे एक्टर्स रहे जिन्होंने बाहर ना जाकर घर में फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं। इस लिस्ट में ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है और तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के घर पर क्रिसमस मनाया है। सेलिब्रेशन में अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) भी शामिल हुए।

मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने क्रिसमस सेलिबेशन की झलक दिखाई है। एक तस्वीर में वह अपने मम्मी-पापा के अलावा बहन अमृता अरोड़ा और बेटे अरहान खान के साथ नजर आ रही हैं। सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अकेले क्रिसमस ट्री के साथ पोज देते हुए दिखाई रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर क्रिसमस के जश्न की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उनकी क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। ये पहला मौका नहीं है जब दोनों किसी पार्टी में एक साथ नजर आए हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर वकेशन पर मालदीव गए थे। दोनों वहां से लगातार अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे।