करोड़ों दिलों की धड़कन नोरा फतेही का दिल आया इस स्टार किड पर, करना चाहती है शादी

अपने डांस से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने आखिरकार ये बता दिया है कि वो किससे शादी करना चाहती हैं। नोरा फतेही जिससे शादी करना चाहती है वे एक स्टार किड है। ये स्टार किड सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनकी फोटोज और वीडियो आए दिन सोशल वायरल होते रहते हैं। पैपराज़ी भी उनकी एक झलक पाने के लिए पीछे दौड़ते है। इतनी सारी खूबियां पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे ना कि आखिर ये है कौन?तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

यह स्टार किड कोई और नहीं करीना कपूर ख़ान और सैफ अली ख़ान के बेटे तैमूर अली ख़ान हैं। जी हां, नोरा फतेही तैमूर अली ख़ान से शादी करना चाहती है और उन्होंने यह बात तैमूर अली ख़ान की मम्मी करीना कपूर ख़ान को भी बता दी है। दरअसल, नोरा हाल ही में करीना कपूर ख़ान के शो ‘What Women Want season 3’ में पहुंचीं जहां उन्होंने बेबो से ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान करीना ने नोरा के डांस की तारीफ की और बताया कि उनके पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, उनके (नोरा) डांस को बहुत पसंद करते हैं। सैफ को नोरा के मूव्स बहुत पसंद हैं।

करीना की यह बात सुनकर नोरा थोड़ा शरमा गई और हंसते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़े हो जाएंगे, तब हम मेरी और उनकी सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।' नोरा की यह बात सुनकर करीना मुस्कारते हुए कहती है कि तैमूर तो अभी 4 साल का है। इसमें अभी बहुत समय लगेगा। तो नोरा हंसते हुए कहती हैं कि कोई नहीं, मैं इंतजार कर लूंगी।

बता दे, करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली है। उन्होंने अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। प्रेग्नेंसी में भी करीना ने अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की थी।